सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Young Woman Who Wandered In Three Years Ago Departs for Nepal

Ayodhya News: नेपाल के लिए रवाना हुई तीन साल पहले भटक कर आई युवती

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 19 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Young Woman Who Wandered In Three Years Ago Departs for Nepal
विज्ञापन
अयोध्या। तीन साल पहले नेपाल से भटककर आई युवती को वापस भेज दिया गया। नेपाली दूतावास से पंजीकृत सामाजिक संस्था की अधिकारी सुनीता जेरू को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने युवती को सौंप दिया है। उसे परिजनों से मिलाकर सीडब्लूसी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।
Trending Videos

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि वर्ष 2023 में नेपाल निवासी युवती गोंडा आकर भटक गई थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी गोंडा के आदेश से वह राजकीय महिला शरणालय अयोध्या में आवासित थी। प्रधान मजिस्ट्रेट शिवांगी त्रिपाठी के निरीक्षण के दौरान इसे गंभीरता से संज्ञान लिया गया। युवती को उसके घर भेजने व परिजनों का पता करने के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल दूतावास से मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड संस्था को युवती का विवरण भेजा, जिसके बाद उसके भाई व माता का पता चला। उन्होंने बताया कि नेपाल में चुनाव होने व युवती के जिले में कर्फ्यू होने से वह बीते माह वापस नहीं जा पाई थी। बृहस्पतिवार को सामाजिक संस्था की ऑफिसर सुनीता जैरू युवती को अपने साथ लेकर रवाना हुईं।
उन्होंने बताया कि युवती के घर के लोग निर्धन हैं। इस कारण वह नहीं आ सके। नेपाली अधिकारियों के माध्यम से वह युवती को उसके घर पहुंचाकर सूचित करेंगी। युवती के परिवार ने बहुत कम उम्र में ही उत्तर प्रदेश के किसी गांव में उसकी शादी कर दी थी। लड़के वालों ने परेशान कर दिया तो वह वहां से चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed