सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A sports complex will be built near Rajghat at a cost of Rs 20 crore

Ayodhya News: राजघाट के पास 20 करोड़ से बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 01 Mar 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
A sports complex will be built near Rajghat at a cost of Rs 20 crore
04- परिक्रमा मार्ग पर ब्रह्मकुंड टेंट सिटी से कुछ दूर सड़क के किनारे खाली पड़ी जमीन पर प्रस्ताव
विज्ञापन
जीतेश कांत पांडेय
Trending Videos

अयोध्या। रामनगरी में खेल की सुविधाओं को राजघाट के पास सड़क के किनारे खाली पड़ी 2800 वर्ग मीटर जमीन पर 20 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम की ओर से इस परियोजना का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जहां से हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

यह भवन पूरी तरह से आधुनिक होगा, जिसमें ग्राउंड फ्लोर के साथ दो ऊपरी मंजिलें (तीन मंजिला) शामिल रहेंगी। कॉम्प्लेक्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि एक ही छत के नीचे विभिन्न खेलों का अभ्यास किया जा सके। कॉम्प्लेक्स में बास्केटबॉल कोर्ट, जिमनास्टिक हॉल, टेबल टेनिस कक्ष और बैडमिंटन के लिए आधुनिक कोर्ट तैयार किए जाएंगे। साथ ही, कुश्ती के शौकीनों के लिए विशेष रेसलिंग कोर्ट और योग व अन्य गतिविधियों के लिए एक भव्य मल्टी-पर्पज हॉल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना में खिलाड़ियों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। परिसर में एक आधुनिक कैफेटेरिया और किचन का निर्माण होगा। जहां खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा परिसर में आने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए सुरक्षित पार्किंग और अत्याधुनिक शौचालय व चेंजिंग रूम का निर्माण भी किया जाएगा। शासन स्तर पर फाइल पहुंच गई है। अब खेल प्रेमियों की नजरें जल्द से जल्द बजट आवंटन पर टिकी हैं।
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि यह परियोजना युवाओं को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इससे जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। इससे युवाओं को खेल प्रतिभा में और निखार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed