{"_id":"69a564f146e8f5ff140a7305","slug":"video-video-cathara-garahanae-ka-calta-ramall-mathara-ma-9-bja-sa-830-bja-taka-paravasha-btha-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंद्र ग्रहण के चलते रामलला मंदिर में 9 बजे से 8:30 बजे तक प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंद्र ग्रहण के चलते रामलला मंदिर में 9 बजे से 8:30 बजे तक प्रवेश बंद
चंद्र ग्रहण के कारण अयोध्या स्थित राम मंदिर अयोध्या में तीन मार्च को आम श्रद्धालुओं का प्रवेश सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा लिया गया है। ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सुबह 4:00 बजे होने वाली मंगला आरती तथा 6:30 बजे की श्रृंगार आरती के दर्शन श्रद्धालुओं को सुलभ रहेंगे। इसके बाद ग्रहण काल प्रारंभ होने पर मंदिर परिसर आम दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया जाएगा।
ग्रहण समाप्ति के उपरांत रात 8:30 बजे मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा। शुद्धिकरण के बाद पुनः पट खोले जाएंगे और रात 9:30 बजे होने वाली शयन आरती में श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। ट्रस्ट के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि ग्रहण के दौरान मंदिर बंद रहने के कारण उस दिन सामान्य, सुगम एवं विशिष्ट दर्शन पास जारी नहीं किए जाएंगे। श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।