Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : भदरसा कांड: मोईद खान की रिहाई के बाद सियासत तेज, मंत्री संजय निषाद परिजनों से मिले, बोले- आरोपी को दोबारा जेल भेजेंगे
{"_id":"69a56d5bfeed38799307cd3f","slug":"video-video-bhatharasa-kada-maiitha-khana-ka-rahaii-ka-btha-sayasata-taja-matara-sajaya-nashhatha-parajana-sa-mal-bl-aarapa-ka-thabra-jal-bhajaga-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदरसा कांड: मोईद खान की रिहाई के बाद सियासत तेज, मंत्री संजय निषाद परिजनों से मिले, बोले- आरोपी को दोबारा जेल भेजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदरसा कांड: मोईद खान की रिहाई के बाद सियासत तेज, मंत्री संजय निषाद परिजनों से मिले, बोले- आरोपी को दोबारा जेल भेजेंगे
भदरसा के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में अदालत से बरी होकर जेल से रिहा हुए मोईद खान के मामले में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने आज पीड़िता की मां से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय निषाद ने कहा कि निचली अदालत से मोईद खान को राहत जरूर मिली है, लेकिन पीड़िता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा रही है।
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में पूरी मजबूती से पैरवी की जाएगी और प्रयास होगा कि आरोपी को दोबारा जेल भेजा जाए। संजय निषाद ने बताया कि इस मामले में मोईद खान के नौकर राजू खान को 20 साल की सजा सुनाई जा चुकी है, जिससे यह साबित होता है कि मामला गंभीर है और न्याय की लड़ाई अभी बाकी है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव द्वारा मोईद खान से बातचीत किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोप है कि जेल से रिहाई के बाद सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे भदरसा स्थित मोईद खान के आवास पहुंचे और मोबाइल पर अखिलेश यादव से उनकी बात कराई। संजय निषाद ने कहा कि पीड़िता निषाद समुदाय से है, इसलिए समाज को न्याय की इस लड़ाई में उसके साथ खड़ा होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।