{"_id":"69a54993d2923e23a1001475","slug":"video-ayathhaya-ma-bhavanatamaka-hal-mahatasava-yavao-na-nakaratamaka-bhavanao-ka-tayaga-ka-lya-sakalpa-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भावनात्मक होली महोत्सव, युवाओं ने नकारात्मक भावनाओं के त्याग का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भावनात्मक होली महोत्सव, युवाओं ने नकारात्मक भावनाओं के त्याग का लिया संकल्प
अयोध्या के तारुन क्षेत्र के लालगंज स्थित गोदवा की बाग में एक मार्च को पानी संस्थान के युवा खुशहाली कार्यक्रम के अंतर्गत भावनात्मक होली महोत्सव का आयोजन किया गया। रविवार देर शाम आयोजन में युवाओं ने होली के पर्व को उसके मूल संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत और जीवन के नवीनीकरण से जोड़ते हुए भावनात्मक शुद्धि का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ थाना तारुन के क्राइम इंस्पेक्टर शशिकांत यादव, महिला उपनिरीक्षक ऐश्वर्या और ज्योति ने अग्नि प्रज्वलित कर किया। आयोजन में प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं सहयोगात्मक वातावरण प्रदान किया गया, जहां उन्होंने क्रोध, भय, अपराधबोध, दुःख, नाराजगी और चिंता जैसी नकारात्मक भावनाओं को कागज पर लिखकर प्रतीकात्मक रूप से होलिका की अग्नि में समर्पित किया। इसके माध्यम से सकारात्मकता, आशा और नवजीवन के स्वागत का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विगुल, ढोलक, वंशी, ड्रम और शंख जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि से वातावरण उत्साहपूर्ण रहा। आयोजन में क्षेत्र के लगभग 650 युवाओं ने अपने अभिभावकों के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर तारुन के ग्राम प्रधान हरिराम, ककराही के लालजी वर्मा, दादुपुर के जयप्रकाश भारती, विजयनपुर सजहरा की ग्राम प्रधान सुनीता और रौहारी के अजय कुमार समेत पानी संस्थान के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता की दिशा में सार्थक कदम बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।