{"_id":"6a525f9712d8f50bc9009e71","slug":"applications-open-for-class-6-at-jawahar-navodaya-vidyalaya-ayodhya-news-c-97-1-ayo1032-153714-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए आवेदन शुरू
Sat, 11 Jul 2026 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन। जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। प्राथमिक विद्यालय पारा गरीब शाह के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शकील ने बताया कि इस बार आवेदन प्रक्रिया को काफी सरल बनाया गया है।
इच्छुक छात्र-छात्राएं नवोदय की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस बार आवेदन पत्र के साथ स्कूल से किसी भी प्रमाणपत्र को सत्यापित कराने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अभिभावक अपने मोबाइल या टैबलेट के माध्यम से भी घर बैठे आवेदन पत्र भर सकते हैं। प्रधानाध्यापक के अनुसार, आवेदन करने से पहले छात्र की पासपोर्ट आकार की फोटो, छात्र के हस्ताक्षर और माता-पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर स्कैन करके तैयार रखने होंगे। पिछड़ी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए केंद्रीय प्रारूप का जाति प्रमाण पत्र लगेगा, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है। निवास प्रमाण पत्र केवल तभी आवश्यक होगा जब छात्र के आधार पर एक बार का पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त न हो। आवेदन के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। पहला आधार एक बार के पासवर्ड के माध्यम से और दूसरा माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र अपलोड करके। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी।