सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   awahar Navodaya Vidyalaya Ayodhya Dominates Hockey Tournament, Wins Titles in Both Categories

Ayodhya News: हॉकी प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय अयोध्या का दबदबा, दोनों वर्गों में जीते खिताब

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Apr 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
awahar Navodaya Vidyalaya Ayodhya Dominates Hockey Tournament, Wins Titles in Both Categories
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते प्राचार्य।
विज्ञापन
अयोध्या। संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम कर लिए। प्रतियोगिता का आयोजन 10 व 11 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विद्यालय के प्राचार्य केके मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने किया। इसमें लखनऊ संभाग के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों गाजीपुर, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, श्रावस्ती और मेजबान अयोध्या की टीमों ने हिस्सा लिया।
Trending Videos

प्राचार्य केके मिश्रा ने बताया कि मेजबान टीम ने अंडर-15 बालक वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए श्रावस्ती को 4-0 से हराया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में अयोध्या ने गाजीपुर को कड़े मुकाबले में 1-0 से पराजित किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय, अयोध्या ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन में अंडर-15 बालक वर्ग में अब्दुल्लाह खान और अंडर-17 बालिका वर्ग में ऋतु को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल की सराहना करते हुए अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed