सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bike collides with divider, youth dies

Ayodhya News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Feb 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider, youth dies
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के मोहबरा ओवरब्रिज के पास गोरखपुर हाईवे पर एक युवक की बाइक का टायर फट गया। इसके बाद अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।गोंडा जिले के वजीरगंज निवासी अमन गोस्वामी (18) रविवार की दोपहर में अपने एक साथी के साथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर से अपने पिता की दवा लेकर लौट रहे थे। मोहबरा ओवरब्रिज के पास से अयोध्या की तरफ बढ़ने पर बाइक का अगला टायर फट गया। इस वजह से उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में गंभीर चोट आने से वह दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक राहुल वाजपेयी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed