{"_id":"6992e3332c5eaebb6b06bbea","slug":"video-ayathhaya-ma-anayatarata-hakara-palta-ganana-ltha-tarakatara-taral-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अनियंत्रित होकर पलटी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अनियंत्रित होकर पलटी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली
अयोध्या में हैदरगंज मोड़ पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे गन्ना लदी एक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बराव निवासी किसान सन्दीप वर्मा गन्ना लादकर हैदरगंज की ओर जा रहे थे एका एक हैदरगंज मोड़ पर ट्राली की बैरिंग टूट गई और चकरी उखड़ गई। इसके बाद ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ट्राली में लदा गन्ना पास स्थित मौर्या क्रेशर पर ले जाया जा रहा था। ट्राली पलटने से गन्ना सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। हालांकि सुबह का समय होने के कारण सड़क पर भीड़ कम थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन के व्यस्त समय में होता तो गंभीर जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।