{"_id":"6992e26e06042b99e4027386","slug":"video-ayathhaya-ka-sagata-hal-sa-pahal-thaugdhaga-20-ilkataraka-bsa-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या को सौगात, होली से पहले दौड़ेंगी 20 इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या को सौगात, होली से पहले दौड़ेंगी 20 इलेक्ट्रिक बसें
रामनगरी अयोध्या को योगी सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाते हुए 20 नई इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इन बसों का संचालन होली से पहले शुरू कर दिया जाएगा, जिससे पर्व के अवसर पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त यात्रा का लाभ मिल सके। भारत समाचार से बातचीत में क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि कुल 20 इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त हुई हैं। इनका संचालन अयोध्या से प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ मार्गों पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण में कमी आएगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के नेतृत्व में अयोध्या को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।