{"_id":"69eb544cb82dea3cdd0a34ca","slug":"bike-snatched-now-demanding-gunda-tax-report-filed-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-147962-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बाइक छीनी, अब मांग रहे गुंडा टैक्स, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बाइक छीनी, अब मांग रहे गुंडा टैक्स, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर बाइक छीनने और गुंडा टैक्स मांगने के आरोप में एक नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों पर दलित उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। यह मामला सुल्तानपुर निवासी एक दलित व्यक्ति की शिकायत के बाद सामने आया है, जिनकी बेटी और दामाद से उनकी बाइक छीन ली गई थी।
शिव शंकर ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री रिंकू कुमारी को विवाह में बजाज पल्सर बाइक दी गई थी, जो बजाज फाइनेंस से वित्तपोषित थी। कुछ किस्तें बकाया होने के कारण 30 मार्च 2026 को बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कुछ लोगों ने उनकी पुत्री और दामाद को जातिसूचक गालियां देते हुए धक्का-मुक्की कर गाड़ी छीन ली। दामाद ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस गाड़ी छीनने वालों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने बताया कि किस्तें बकाया हैं, उन्हें जमा करवाकर गाड़ी ले जाएं। शिव शंकर ने नौ अप्रैल 2026 को फाइनेंस कंपनी से संपर्क कर सारा बकाया जमा कर एनओसी प्राप्त कर ली। कंपनी ने उन्हें बताया कि अब कोई बकाया नहीं है और वह कोतवाली से गाड़ी ले सकते हैं। इसके बावजूद, रोमेश पटेल नामक व्यक्ति गाड़ी वापस करने के लिए गुंडा टैक्स की मांग कर रहा है।
इससे पहले शिव शंकर ने छीनी गई गाड़ी वापस दिलाने के लिए कोतवाली बीकापुर में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोतवाली प्रभारी ने असमर्थता जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इन्कार कर दिया इसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर अब रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X