{"_id":"69eb5ea145b492dd400dc62a","slug":"video-ayathhaya-ma-rama-mathara-ka-tharashana-vayavasatha-ma-kaya-gaya-bthalva-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर की दर्शन व्यवस्था में किया गया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर की दर्शन व्यवस्था में किया गया बदलाव
अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने अहम बदलाव किए हैं। परकोटा के छह नए मंदिरों और सप्तर्षि मंदिर के निर्माण व ध्वजारोहण के बाद अब दर्शन प्रणाली को नया स्वरूप दिया गया है।ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो प्रकार के पास जारी किए हैं—सुगम दर्शन और सामान्य दर्शन। सुगम दर्शन पास के जरिए श्रद्धालु रामलला, राम परिवार और परकोटा के छह मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे, जबकि सामान्य दर्शन पास में रामलला, राम परिवार, शेषावतार मंदिर, सप्त मंदिर और कुबेर टीले के दर्शन शामिल हैं।इसके साथ ही एक बड़ा बदलाव यह भी किया गया है कि अब एक पास पर अधिकतम पांच श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगे, जबकि पहले यह संख्या आठ थी।
हालांकि, बढ़ती भीड़ के चलते 8 मई तक सुगम और सामान्य दोनों ही दर्शन के सभी स्लॉट पहले से फुल हो चुके हैं। विशिष्ट दर्शन पास राम मंदिर ट्रस्ट व अधिकारियों की कोटे से जारी होता है, यह सुविधा राम मंदिर ट्रस्ट के वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। ट्रस्ट का कहना है कि यह बदलाव व्यवस्था में पारदर्शिता और समानता लाने के उद्देश्य से किया गया है।वहीं, श्रद्धालुओं को भारतीय परिधान में दर्शन करने की सलाह भी दी गई है, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है। ट्रस्ट के वेबसाइट के अनुसार पुरुष धोती कुर्ता या कुर्ता पजामा और महिलाएं साड़ी व पंजाबी ड्रेस यानी सलवार कुर्ती में दर्शन कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।