{"_id":"69eb6ba2092ccf4e980a4e5e","slug":"video-ayathhaya-ma-ramapara-bhagana-carava-maraga-ka-caugdhakaranae-eva-sathaugdhhakaranae-karaya-ka-shalnayasa-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रामपुर भगन चरावां मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में रामपुर भगन चरावां मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास
अयोध्या में क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में शुक्रवार को रामपुर भगन चरावां मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने शिलान्यास करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास, बेहतर आवागमन और ग्रामीण अंचलों की कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जाने वाले इस कार्य के तहत करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। परियोजना में 5.5 मीटर चौड़ी पक्की सड़क व दोनों ओर दो-दो मीटर कच्ची पटरी बनाई जाएगी। निर्माण कार्य पर करीब 10.81 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विभागीय जानकारी के अनुसार कार्य को नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीणों ने इसे लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में अहम पहल बताया। शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व प्रधान संदीप तिवारी, पूर्व प्रधान कृष्णानंद दुबे, घमंडी सिंह, प्रधान अनिल कुमार समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।