{"_id":"69eb60ac687a4349720477f3","slug":"video-ayathhaya-ma-daaaiija-bl-kaugdha-sarakashha-ka-bca-haga-hamagarada-bharata-parakashha-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में डीआईजी बोले- कड़ी सुरक्षा के बीच होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में डीआईजी बोले- कड़ी सुरक्षा के बीच होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को लेकर अयोध्या परिक्षेत्र में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में पांच जनपदों के करीब 1 लाख 10 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए परिक्षेत्र में लगभग 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जीआरपी, आरटीओ, एआरटीओ व पीआरवी टीमों को भी लगाया गया है, ताकि आवागमन सुगम बना रहे। परीक्षा केंद्रों पर सेनेटाइजेशन, स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, पेयजल, बिजली व जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है।
इसी क्रम में डीआईजी सोमेन वर्मा ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि परीक्षा पारदर्शिता व शुचिता के साथ कराई जाएगी और अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।