{"_id":"69ef9d7b899012723107c97c","slug":"drainage-in-firozpur-uphar-to-improve-through-11-crore-project-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1711265-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 11 करोड़ की परियोजना से फिरोजपुर उपरहार में जल निकासी होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 11 करोड़ की परियोजना से फिरोजपुर उपरहार में जल निकासी होगी बेहतर
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। फिरोजपुर उपरहार में जल निकासी व्यवस्था सुधारने और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना प्रस्तावित की गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण इस परियोजना पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत लगभग 1.8 किलोमीटर लंबा नाला बनाया जाएगा, जिससे शोधित पानी सरयू नदी तक पहुंचेगा।
यह परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में नेशनल हाईवे से फिरोजपुर उपरहार तक नाले के साथ पहुंच मार्ग का निर्माण होगा, जिस पर करीब तीन करोड़ रुपये व्यय होंगे। दूसरे चरण में फिरोजपुर उपरहार से वशिष्ट कुंज आवासीय योजना होते हुए नाले का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत लगभग आठ करोड़ रुपये है। इस योजना की मुख्य विशेषता यह है कि नाले में सीधे गंदा पानी नहीं छोड़ा जाएगा।
इसके लिए वशिष्ट कुंज आवासीय योजना में एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जा रहा है। यह एसटीपी इस योजना और आसपास के क्षेत्रों से निकलने वाले गंदे पानी को शुद्ध करेगा। पानी को उपचारित करने के बाद ही नाले में छोड़ा जाएगा, जिससे जल प्रदूषण नियंत्रित रहेगा। यह स्वच्छ पानी नाले से होते हुए सरयू नदी में मिलेगा।
इससे सरयू नदी को प्रदूषण से बचाया जा सकेगा। साथ ही, फिरोजपुर उपरहार की सीवरेज व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में सहायक होगी। इसका उद्देश्य स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। परियोजना पूरी होने के बाद वशिष्ट कुंज आवासीय योजना और आसपास के निवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे जलभराव की समस्या में कमी आएगी।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस परियोजना में पर्यावरण मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसटीपी प्लांट के माध्यम से गंदे पानी को पूरी तरह उपचारित करने के बाद ही नाले में छोड़ा जाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि नदी में केवल स्वच्छ जल ही प्रवाहित हो।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X