सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Face of the District Hospital Begins to Change; Wards Equipped with ACs and Coolers

Ayodhya News: बदलने लगी जिला अस्पताल की तस्वीर, एसी-कूलर से लैस हुए वार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The Face of the District Hospital Begins to Change; Wards Equipped with ACs and Coolers
जिला अस्पताल स्थित वार्ड में लगी दो एसी।
विज्ञापन
अयोध्या। गर्मी के दस्तक देते ही वार्डों में निजी पंखों की तस्वीर अब ओझल हो रही है। जी हां, अब जिला अस्पताल की तस्वीर बदलने लगी है। लगभग सभी वार्डों को एसी और कूलर से लैस कर दिया गया है। वहीं, अच्छे रंग-रोगन से ओपीडी के बाहर भी नजारे बदले से दिख रहे हैं।
Trending Videos

जिले में इन दिनों सूरज की तपिश तेज हो गई है। दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है। तेज हवा के गरम थपेड़ों से लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। कई जगह अस्पतालों में गर्मी से बचाव के इंतजाम न होने की तस्वीर सामने आ रही थी। जिले में इसकी हकीकत जानने के लिए हमारी टीम ने सोमवार की सुबह 11:15 बजे जिला अस्पताल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएनटी वार्ड के सामने बना कोल्डरूम एसी से पूरी तरह ठंडा था। यहां भर्ती महिला की तीमारदार सीमा वर्मा ने बताया कि अस्पताल में हैं, लेकिन ऐसा महसूस नहीं हो रहा है। इसी के बगल स्थित बर्नवार्ड भी एसी से ठंडा था, जिससे यहां झुलसे हुए कई मरीज राहत महसूस कर रहे थे। बच्चा वार्ड में दो-दो ऐसी लगे थे। डेढ़ साल के बच्चे को लेकर भर्ती सुमित साहू ने बताया कि दो-दो एसी से पूरा वार्ड चिल्ड था। इसलिए एक एसी अभी-अभी बंद की गई है।
इसके आगे स्थित आयुष्मान वार्ड और फीमेल सर्जिकल वार्ड में चार एसी लगे थे। भर्ती मरीजों ने बताया कि सभी एसी सक्रिय हैं और अच्छी कूलिंग दे रहे हैं। ऊपर स्थित मेडिकल वार्ड में लगभग छह कूलर चालू हालत में मिले। वार्ड के बाहर स्थित गैलरी में भी ऊपर की तरफ जगह-जगह वॉलफैन और पंखे चालू थे। ऐसा ही दृश्य लगभग सभी वार्डों में दिखा। इमरजेंसी ओपीडी रोगियों से खचाखच भरी थी, लेकिन यहां एक एसी सक्रिय मिली। वहीं, ओपीडी के पंजीकरण काउंटर के बाहर चार पंखे लगे थे, जिनसे पंजीकरण कराने आए रोगियों को राहत महसूस हुई।
इनसेट
ओपीडी के बाहर संकेतक से मिल रही सहूलियत
जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर जगह-जगह संकेतक लगे हुए हैं। इसमें डॉक्टर के बैठने के स्थान, उनकी नेमप्लेट आदि लगाई गई है। ओपीडी के अन्य प्रमुख जगहों के बारे में भी सूचना चस्पा की गई है। इससे रोगियों को भटकने से निजात भी मिल रहे है। वहीं, यह दृश्य देख यहां आने वाले लोग भी हैरत में हैं और अस्पताल प्रशासन की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।
वर्जन...
अस्पताल में रोगियों के बेहतर इलाज के साथ-साथ उनकी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। यह सब कवायद उसी का हिस्सा है। गर्मी की तैयारी पहले से की गई थी। इसीलिए सभी वार्डों में बेहतर इंतजाम किए गए हैं। इसकी देखरेख नियमित रूप से की जा रही है।
-डॉ. अजय चौधरी, अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed