{"_id":"69f0615ba92f287a120310d1","slug":"video-video-nasa-bjara-ma-vayavasaya-ka-15-varashhaya-patara-ka-sathagathha-parasathataya-ma-haii-mata-palsa-jaca-ma-jata-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नँसा बाजार में व्यवसायी की 15 वर्षीय पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नँसा बाजार में व्यवसायी की 15 वर्षीय पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
नँसा बाजार निवासी व्यवसायी बंसीलाल कसौधन की 15 वर्षीय पुत्री नव्या की सोमवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार के सदस्य घर के नीचे रहते थे और नव्या ऊपर बने कमरे में पढ़ाई करती थी। इस वर्ष उसने कक्षा 9 की परीक्षा दी थी और डायमंड विद्यालय रामपुर भगन में पढ़ती थी।
सोमवार रात 9 बजे वह पढ़ाई के लिए ऊपर कमरे में गई थी। रात 10 बजे पिता के दुकान से लौटने पर खाना खाने के लिए बुलाने गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर देखा तो छात्रा पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। परिजनों की सूचना पर डायल 112 टीम उसे सीएचसी तारुन ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किशोरी असमय मौत पर पूरे बाजार शोक छा गया
थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही सीएचसी तारुन पहुंचकर कार्रवाई की गई। मृतका के गले पर हैंगिंग का निशान मिला है। फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।