सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP Girls' Team Wins Silver Medal in Sepak Takraw

Ayodhya News: सेपक टकरा में यूपी बालिका टीम ने जीता रजत पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
UP Girls' Team Wins Silver Medal in Sepak Takraw
तेलंगाना में आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में मेडल और ट्राफी के साथ मौजूद ​खि
विज्ञापन
अयोध्या। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने तेलंगाना में अंडर-14 राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें उत्तर प्रदेश की बालिका सेपक टकरा टीम ने रजत पदक जीता। टीम ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया।
Trending Videos




फाइनल मुकाबले में टीम मणिपुर से हारकर उपविजेता रही लेकिन पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के खेल ने सभी का ध्यान खींचा। उत्तर प्रदेश टीम में बरेली की तीन और अयोध्या की दो खिलाड़ी शामिल थीं। कोच आदित्य, राम कुमार और मीना के मार्गदर्शन में टीम ने हर मैच में दमदार खेल दिखाया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने मेजबान तेलंगाना को 15-4 और 15-6 से हराया। इसके बाद दिल्ली के खिलाफ भी यूपी ने 15-8 और 15-4 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 15-10 और 15-8 से हराकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम को बधाई

टीम की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सेपक टकरा संघ के महासचिव सुमिल एस. सिरिया ने बधाई दी। भारतीय टीम के कोच बीए शर्मा और संघ के उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं। शिक्षा निदेशक महेंद्र देव, संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षा निदेशक कैंप आरपी शर्मा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह और अभिषेक सिंह ने भी टीम को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed