{"_id":"69f06155009edc66f10c6a49","slug":"video-video-lkashhamanae-patha-ka-jatha-ma-aae-karab-250-nashhatha-paravara-ka-samana-ab-apana-aashayana-bcana-ka-canata-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लक्ष्मण पथ की जद में आए करीब 250 निषाद परिवारों के सामने अब अपने आशियाने बचाने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लक्ष्मण पथ की जद में आए करीब 250 निषाद परिवारों के सामने अब अपने आशियाने बचाने की चुनौती
अयोध्या में विकास की रफ्तार के बीच अब मानवीय संकट की तस्वीर भी सामने आ रही है। गुप्तारघाट से राजघाट तक बन रहे लगभग 9 किलोमीटर लंबे लक्ष्मण पथ की जद में आए करीब 250 निषाद परिवारों के सामने अब अपने आशियाने बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।
सरयू किनारे बसे जमथरा माझा के ये परिवार पिछले 60 से 70 वर्षों से यहां रह रहे हैं। अब निर्माण कार्य के चलते उन्हें हटाया जा रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि ना तो उन्हें जमीन दी गई है और ना ही रहने के लिए मकान। उनका साफ कहना है—पहले हमें बसाया जाए, फिर उजाड़ा जाए।
इस मामले को लेकर निषाद परिवार पहले भी जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। वहीं अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है कि विकास कार्यों में जिनकी जमीन या मकान गए हैं, उन्हें मुआवजा और आवास योजनाओं का लाभ दिया गया है। अब सवाल यही है क्या विकास की राह में इन परिवारों को न्याय मिल पाएगा, या उनका आशियाना यूं ही उजड़ जाएगा?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।