सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   misdeeds with Woman and Extorted in Ayodhya Three Accused Arrested Including an Agniveer

Ayodhya: युवती की अश्लील फोटो ली; ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया, रुपये भी ऐंठे, अग्निवीर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

अयोध्या में आरोपियों ने पहले युवती की अश्लील फोटो ली। फिर बारी-बारी ब्लैकमेल करके उसके साथ दुष्कर्म किया और रुपये भी ऐंठे। मामले में अग्निवीर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

misdeeds with Woman and Extorted in Ayodhya Three Accused Arrested Including an Agniveer
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अयोध्या में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो बनाई गई। फिर ब्लैकमेल करके रुपये भी ऐंठे। इतना ही नहीं बारी-बारी दुष्कर्म का भी आरोप है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके शुक्रवार को कोर्ट भेजा। आरोपियों में एक अग्निवीर सैनिक भी शामिल है।

Trending Videos


कोतवाली पहुंची युवती ने तहरीर दी। बताया कि क्षेत्र के महावा निवासी अग्निवीर दीपक चौरसिया ने उसकी आपत्तिजनक फोटो बनाई थी। उसने यह फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गलत हरकत की। इसके बाद दीपक चौरसिया ने यह फोटो तारुन थाना क्षेत्र के खमपुर निवासी सौरभ को भेज दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ ने भी युवती को धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने युवती से रुपये भी ऐंठे और फोटो भी तारुन थाना क्षेत्र के नंदापुर बालापुर निवासी उमेश पांडेय को भेजी। उमेश ने भी धमकी देकर युवती से दुष्कर्म किया।

इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि युवती की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की है। 

प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी दीपक चौरसिया एक अग्निवीर सैनिक है। उसकी शादी दो दिन पहले ही हुई थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed