सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News New Recruitments in the Police Force New Judge Assigned Rahul Gandhi Case

UP Big News: मोदी का भोजपुरी प्रणाम, पुलिस में होंगी एक लाख नई भर्तियां, राहुल गांधी केस में नए जज की एंट्री

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 28 Apr 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News New Recruitments in the Police Force New Judge Assigned Rahul Gandhi Case
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने भोजपुरी में महिलाओं को किया प्रणाम, बोले- दिव्य शक्तियों की भूमि है काशी

प्रधानमंत्री ने काशी और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि काशी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। इससे महाराष्ट्र के लोगों को काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या आने के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।


उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें भारत की नारी शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह एक नए युग की शुरुआत के लिए माताओं-बहनों का आशीर्वाद लेने आए हैं। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए महिला आरक्षण को लागू करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।पढ़ें पूरी खबर

UP Big News New Recruitments in the Police Force New Judge Assigned Rahul Gandhi Case
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सीएम योगी का बड़ा एलान, इसी साल पुलिस में होंगी एक लाख नई भर्तियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि योग्य, क्षमतावान, स्वत: स्फूर्त भाव के साथ नौजवान यूपी पुलिस बल का हिस्सा बनना चाहता है।

इसके लिए भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड युवाओं को अच्छा अवसर उपलब्ध कराएगा। उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग एक लाख नई भर्ती करने जा रहा है। पिछले तीन दिन में यूपी होमगार्ड में भी 41 हजार भर्ती के लिए परीक्षा हुई। सिविल पुलिस, एसआई, होमगार्ड आदि की भर्ती प्रक्रिया तेजी से बढ़ी है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News New Recruitments in the Police Force New Judge Assigned Rahul Gandhi Case
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस - फोटो : ANI

राहुल गांधी नागरिकता मामले में अब जस्टिस मनीष माथुर करेंगे सुनवाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अब न्यायमूर्ति मनीष माथुर की एकल पीठ सुनवाई करेगी। मंगलवार को यह मामला न्यायमूर्ति मनीष माथुर के समक्ष सूचीबद्ध हुआ।

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने कोर्ट से मामले में आवश्यक दस्तावेज दाखिल करने के लिए समय मांगा। अदालत ने याची के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 7 मई की तारीख तय की है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News New Recruitments in the Police Force New Judge Assigned Rahul Gandhi Case
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अखिलेश यादव बोले- फतेहपुर में दलित बेटी के दोषी मुख्यमंत्री के स्वजातीय हैं, इसलिए बचाया जा रहा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा, मुझे खुशी है कि हमारा डेलिगेशन उस परिवार से मिला। पांच लाख से हम लोगों ने मदद की। लेकिन, न्याय की बात अभी भी अधूरी है। परिवार को न्याय मिले और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जो झूठे मुकदमे लगे हैं, वह वापस लें। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News New Recruitments in the Police Force New Judge Assigned Rahul Gandhi Case
फांसी की सजा - फोटो : AI

मां और तीन बेटों को फांसी की सजा, शेखर मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला

मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के खेड़ी सूंडियान गांव में किसान शेखर की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने आरोपी मां और उसके तीन बेटों को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह वारदात 17 जून 2019 को हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News New Recruitments in the Police Force New Judge Assigned Rahul Gandhi Case
शवों को भिजवाती पुलिस - फोटो : amar ujala

एनएच-34 पर डंपर और मारूति वैन की टक्कर, चार बरातियों की मौत

हमीरपुर में नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास सोमवार देर रात डंपर और मारूति वैन की आमने-सामने टक्कर में चार बरातियों की मौके हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मौदहा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News New Recruitments in the Police Force New Judge Assigned Rahul Gandhi Case
ऋषभ पंत - फोटो : @LucknowIPL

एलएसजी के 27 करोड़ी कप्तान ऋषभ पंत हर मोर्चे पर फ्लॉप

अंक तालिका में दसवें स्थान पर खिसक चुकी लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें धुंधली पड़ गई हैं। घरेलू मैदान पर टीम की स्थिति और खराब रही, जहां पिछले दो सत्रों को मिलाकर उसे लगातार आठवीं हार झेलनी पड़ी। मौजूदा सीजन में टीम लगातार पांच मुकाबले गंवा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed