{"_id":"69f0ab81ac5eead2e00e9951","slug":"rozgar-sevaks-submit-memorandum-for-outstanding-honorarium-lucknow-news-c-13-1-lko1121-1712775-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोजगार सेवकों ने बकाए मानदेय के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोजगार सेवकों ने बकाए मानदेय के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
पूराबाजार। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ, ब्लॉक इकाई पूरा बाजार के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। रोजगार सेवकों ने ज्ञापन में कहा है कि उन्हें 7788 रुपये मानदेय मिलता है, वह भी महीनों से बकाया है। रोजगार सेवकों का मानदेय कम से कम 28 हजार रुपये प्रतिमाह करने और बकाया भुगतान की मांग की है।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह और महामंत्री महेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने भेजे ज्ञापन में कहा है कि 20 वर्षों से मनरेगा सहित ग्रामीण विकास के कार्यों को निष्ठा से कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें मात्र 7788 रुपये मानदेय मिल रहा है। इसमें से ईपीएफ कटौती भी की जाती है। कई जिलों में उन्हें 12 से 14 माह का मानदेय बकाया है। इस कारण उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बच्चों की पढ़ाई, इलाज और परिवार के भरण-पोषण जैसे जरूरी खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। इससे कई कर्मचारी कर्ज के बोझ तले दब गए हैं और मानसिक तनाव झेल रहे हैं। रोजगार सेवकों को मोबाइल, डाटा रिचार्ज और स्टेशनरी जैसे खर्च भी स्वयं वहन करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि अन्य राज्यों में रोजगार सेवकों को उत्तर प्रदेश की अपेक्षा अधिक मानदेय दिया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के करीब 37 हजार ग्राम रोजगार सेवकों के हित में मानदेय बढ़ाकर कम से कम 28 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। साथ ही, हर महीने निश्चित तिथि पर भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। ग्राम रोजगार सेवक संघ ने मुख्यमंत्री से वर्ष 2021 में किए गए आश्वासन को पूरा करने की भी अपील की है।
