{"_id":"69f3086319c9afc58402706c","slug":"cisce-board-isc-icse-results-2026-ayush-tops-class-10-hasan-shoaib-tops-class-12-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISCE Board ISC, ICSE Result 2026: 10वीं में आयुष और 12वीं में हसन शोएब अव्वल, जीएसएस एंड मेरी स्कूल के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISCE Board ISC, ICSE Result 2026: 10वीं में आयुष और 12वीं में हसन शोएब अव्वल, जीएसएस एंड मेरी स्कूल के छात्र
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार
CISCE Board ISC, ICSE Result 2026: बलरामपुर में 10वीं में आयुष और 12वीं में हसन शोएब अव्वल रहे। दोनों छात्र जीएसएस एंड मेरी स्कूल के छात्र हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
हसन शोएब, आयुष गोयल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
CISCE Board ISC, ICSE Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं (ICSE) 12वीं (ISC) का रिजल्ट जारी कर दिया है। बलरामपुर में जीसस एंड मैरी स्कूल के विद्यार्थियों ने परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने मेधावियों को बधाई देते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताई।
Trending Videos
हाईस्कूल में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र आयुष गोयल ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में गर्व का वातावरण है। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में हसन शोएब ने 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष अनुशासन और मेहनत के साथ अध्ययन किया, जिसका शानदार परिणाम सामने आया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता छात्रों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
