{"_id":"69f23b516f2274078a005c64","slug":"three-young-men-die-in-a-collision-of-two-bikes-balrampur-news-c-99-1-slko1019-147256-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर के इमिलिया रज्जाक गांव में मृतक के घर जुटी महिलाओं की भीड़ ।-संवाद
- फोटो : कैसरगंज के प्रधानपुरवा मे घायल मिला हिरन।
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र के गालिबपुर चौराहे के पास मंगलवार देर रात उतरौला-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो गई। युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महमूद नगर के मजरे इमिलिया रज्जाक गांव निवासी वंशराज ने बताया कि उनका पोता आकाश वर्मा (18) अपनी मौसी के घर धौरहरी गांव सामान देने जा रहा था। इसी दौरान गालिबपुर चौराहे के पास बलरामपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार आशीष सोनी (22) निवासी मोहल्ला नहरबालागंज थाना कोतवाली नगर व सूरज कश्यप (18) निवासी मोहल्ला बड़ा पुल चौराहा नगर कोतवाली की बाइक से सामने से टकरा गई।
हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी श्रीदत्तगंज ले जाया गया। सीएचसी अधीक्षक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। युवकों की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
शादी में शामिल होने ननिहाल जा रहे थे आशीष और सूरज
श्रीदत्तगंज के गालिबपुर चौराहे के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले आशीष सोनी के ननिहाल में शादी थी। आशीष और उनका साथी सूरज कश्यप शादी में शामिल होने के लिए कूड़ी गांव जा रहे थे। ननिहाल पहुंचने से पहले ही दोनों हादसे का शिकार हो गए। चाचा सुरेश सोनी ने बताया कि दो भाई और दो बहनों में आशीष तीसरे नंबर पर था। आशीष के पिता नरेश कुमार सोनी डीजे का कारोबार करते हैं। आशीष और सूरज कश्यप मांगलिक कार्यक्रमों में अक्सर डीजे की गाड़ी के साथ जाते थे। वहीं, सूरज के चाचा पप्पू ने बताया कि सूरज पांच भाई व पांच बहनों में सबसे छोटा था। सूरज के एक भाई व चार बहनों की शादी हो चुकी है। आशीष व सूरज की मौत से दोनों के घरों में मातम पसरा हुआ है। घरवालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
सामान देने मौसी के घर जा रहा था आकाश
श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के गालिबपुर चौराहे के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीसरे युवक आकाश वर्मा के बाबा इमिलिया रज्जाक गांव निवासी वंशराज ने बताया कि आकाश सामान देने के लिए अपने मौसी के घर धौरहरी गांव जा रहा था। काफी देर बाद भी जब वह मौसी के घर नहीं पहुंचा तो पूछताछ शुरू की गई। रात में पुलिस ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो मौत की जानकारी होते ही आकाश की मां प्रेमा बदहवास हो गई। आकाश के पिता मुंबई में काम करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए। आकाश पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। आकाश भी पिता के पास मुंबई जाने की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को आकाश के गांव में शादी समारोह था। मौत की सूचना पर चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। शादी समारोह में नाच-गाना बंद हो गया। हर कोई युवक की मौत पर दुख जता रहा था।
Trending Videos