सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmer and five buffaloes killed after being hit by a train

Balrampur News: ट्रेन की चपेट में आकर किसान व पांच भैंसों की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Farmer and five buffaloes killed after being hit by a train
बलरामपुर के सुखरामपुर में रोते-बिलखते मृतक के परिजन।-संवाद - फोटो : युवा प्रकोष्ठ के कार्यक्रम को संबो​धित करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
गैसड़ी। क्षेत्र के सुखरामपुर गांव में मंगलवार रात हादसे में किसान व उनकी पांच भैंसों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos

मृतक के बड़े बेटे गुड्डू यादव ने बताया कि उनके पिता पारसनाथ यादव (65) मंगलवार शाम भैंस चराने गए थे और रात के समय उन्हें लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में जुल्लू यादव के यहां मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। घर से करीब 100 मीटर पहले रेलवे समपार फाटक के पहुंचे तो डीजे पर अचानक तेज आवाज में गाना बजने लगा, जिससे भैंसें बिदक गईं और अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगीं। भैंसों को संभालने के प्रयास में पारसनाथ यादव भी उनके पीछे दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गोंडा से गोरखपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में सभी आ गए। मौके पर ही पारसनाथ यादव और पांचों भैंसों की मौत हो गई। परिजन काफी देर तक जब पारसनाथ के घर न लौटने पर चिंतित हुए तो उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद रेलवे लाइन के किनारे उनका शव मिला। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed