{"_id":"69f0acbc2033228c530ce9cc","slug":"gas-cylinder-backlog-exceeding-one-week-will-not-be-accepted-dm-lucknow-news-c-13-1-lko1121-1712788-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर की एक हफ्ते से ज्यादा बैकलॉग नहीं होगा स्वीकार: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर की एक हफ्ते से ज्यादा बैकलॉग नहीं होगा स्वीकार: डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को सामान्य बताया और गैस एजेंसियों को शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर), जिला पूर्ति अधिकारी और तेल कंपनियों के विक्रय अधिकारी मौजूद रहे। तेल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि जिले में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता संतोषजनक है। उनकी आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। जिलाधिकारी ने भविष्य में भी किसी प्रकार की कमी न होने देने के निर्देश दिए। घरेलू एलपीजी आपूर्ति पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने अधिकतम सात दिन का बैकलॉग स्वीकार करने की बात कही। उन्होंने विक्रय अधिकारियों और गैस एजेंसियों के संचालकों को इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्थिति की सही जानकारी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह स्पष्ट किया गया कि उपभोक्ताओं को एजेंसी के गोदाम से गैस वितरण नहीं किया जाएगा, बल्कि सिलिंडर सीधे उनके घर तक पहुंचाए जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने आम लोगों से अपील की है कि उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाने के बजाय होम डिलीवरी के माध्यम से ही सिलिंडर प्राप्त करें, ताकि व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।
