सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Blistering heatwaves cause distress; mercury hits 42 degrees

Ayodhya News: लू के थपेड़ों ने किया परेशान, 42 डिग्री पहुंचा पारा

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 21 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Blistering heatwaves cause distress; mercury hits 42 degrees
विज्ञापन
अयोध्या। भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों तक मौसम शुष्क बने रहने और लू चलने की संभावना है।
Trending Videos


भीषण गर्मी का असर अब शहर की दिनचर्या पर साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय प्रमुख सड़कें और बाजार लगभग सूने नजर आए। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। चौक, रिकाबगंज, देवकाली और रामपथ जैसे व्यस्त इलाकों में भी दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की काफी कम आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी गर्मी से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दर्शन के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु सिर पर गमछा, छाता और पानी की बोतल लेकर नजर आए। गर्मी का असर छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों पर भी पड़ रहा है। दोपहर में ग्राहक कम आने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं, अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डिहाइड्रेशन, चक्कर और गर्मी से जुड़ी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का असर जारी रह सकता है और तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed