सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   People reel under severe power cuts; resentment mounts

Ayodhya News: भीषण कटौती से बिलबिलाए लोग, बढ़ी नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 21 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
People reel under severe power cuts; resentment mounts
विज्ञापन
पूरा बाजार। विद्युत उपकेंद्र पूरा बाजार से 15 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों के साथ-साथ व्यापारियों में व्यवस्था को लेकर आक्रोश पनप रहा है। बुधवार रात करीब दो बजे बाधित हुई विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे करीब 15 घंटे से अधिक समय तक लोग अंधेरे और उमस भरी गर्मी में रहने को मजबूर रहे। व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। इन्वर्टर जवाब दे गए और सीमित जेनरेटर व्यवस्था के कारण दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुनील सिंह और रवि गुप्ता ने बताया कि रातभर बिजली न रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। अशोक सिंह और व्यापारी धीरेंद्र सिंह ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग की ओर से अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई कि आपूर्ति कब तक बहाल होगी। जेई पुष्पेंद्र तिवारी ने बताया कि 33 हजार लाइन में फाल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



तारुन में पूरी रात आती-जाती रही बिजली
तारुन। विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होने से लोग बिलबिला उठे। 33/11 केवी मेन सप्लाई में बार-बार फॉल्ट होने से रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कुल छह घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




आपूर्ति की बदहाली से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बीमारों-बुजुर्गों को पूरी रात जागकर काटनी पड़ी। बार-बार बिजली कटौती से सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। बिजली आपूर्ति को लेकर किसानों, व्यापारियों और आमजन में गुस्सा है। तारुन कंज्यूमर्स ग्रुप में दी गई जानकारी के अनुसार, रात 8:05 बजे 33/11 केवी मेन सप्लाई फेल हुई। 10:09 बजे बहाल हुई, लेकिन 11:04 बजे फिर ठप हो गई। रात 1:04 बजे सभी फीडर होल्ड कर सप्लाई दी गई, मगर 1:40 बजे फिर फेल हो गई। 2:40 बजे सप्लाई बहाल हुई, लेकिन 3:15 बजे फिर ठप हो गई।सुबह 5 बजे सप्लाई बहाल हुई। इस तरह रात में 6 बार सप्लाई बाधित हुई। एसएसओ ने बताया कि बीकापुर 132 केवी से सप्लाई बार-बार ट्रिप हो रही थी। सुबह 6:25 बजे बेलगरा फीडर पर 172 बीजी के पास तार गिरने की सूचना पर लाइन बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
Trending Videos




इनसेट



रसूलाबाद क्षेत्र में रातभर बिजली कटौती



हनुमतनगर। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद क्षेत्र में बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक कई बार बिजली कटौती हुई, जिससे ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान रहे। ग्रामीणों ने रात में कटौती बंद करने और लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात सात बजे से बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे तक तीन बार दो-दो घंटे की कटौती की गई। इस दौरान बिजली रहने पर भी पंखे लो वोल्टेज के कारण ठीक से नहीं चले। जेई अरविंद प्रजापति ने बताया कि गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से सिस्टम पर दबाव आता है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बचने के लिए फीडर थोड़े समय के लिए बंद किए जाते हैं। दो घंटे की कटौती ऊपर से कोड के अनुसार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed