सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Doctors' Outrage Erupts Over Non-Receipt of Honorarium for Three Months

Ayodhya News: तीन माह से मानदेय न मिलने पर फूटा चिकित्सकों का आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 21 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Doctors' Outrage Erupts Over Non-Receipt of Honorarium for Three Months
लंबित मानदेय के भुगतान के लिए जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को पिछले तीन माह का मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे आक्रोशित होकर चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों ने बृहस्पतिवार को बांह पर काला फीता बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन करके नाराजगी जाहिर की।

बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10 बजे एनएचएम के अधीन कार्यरत कई चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी के बाहर एकत्र हुए। इस दौरान सभी ने लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) डॉ. आशीष पाठक ने कहा कि उन लोगों ने कोरोना के समय जान जोखिम में डालकर 24 घंटे तक सेवा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उनके विनियमितीकरण के बजाय उनका वेतन ही रोक लिया जा रहा है। अस्पताल में तैनात लगभग 80 कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच रहा है। बच्चों की पढ़ाई, परिवार के सदस्यों का इलाज बाधित हो रहा है। अभिलेख सहायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार बार-बार समान कार्य-समान वेतन का आश्वासन देती है, लेकिन लागू नहीं किया गया है। तीन माह से वेतन न मिलने से परिवार का जीवनयापन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

विरोध के बाद भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। सबका साथ-सबका विकास जैसा कुछ दिख नहीं रहा है। समय से वेतन मिले, समान कार्य-समान वेतन का वादा पूरा किया जाए। यदि इसी माह वेतन नहीं मिलता है तो प्रदेश के संगठनों से बात करके मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम व शासन के अधिकारियों से मुलाकात करके समस्या के निस्तारण की मांग की जाएगी। इस मौके पर चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार शुक्ला, ईएमओ डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed