सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Brahmin community is being oppressed in the state: Leader of Opposition

प्रदेश में हो रहा ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न : नेता प्रतिपक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 09 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Brahmin community is being oppressed in the state: Leader of Opposition
39-देवकाली ​स्थित एक होटल में नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करते डॉ. आशीष पांडेय व अन्य।-सपा
विज्ञापन
अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने हमेशा ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है। इसका परिणाम था कि उनके जैसे नेता को विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जैसे सर्वोच्च पद पर सुशोभित किया गया। जबकि वर्तमान सरकार ने सपा सरकार में घोषित भगवान परशुराम की जयंती का अवकाश तक खत्म कर दिया। यह बातें शहर के देवकाली स्थित एक होटल में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहीं।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि इस सरकार के अत्याचार और तानाशाही रवैये से ब्राह्मण सहित सर्वसमाज भयभीत है। प्रदेश में लगातार ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए, जिससे ब्राह्मण समाज का खोया हुआ सम्मान पुनः वापस मिल सके। इससे पहले सपा से मेयर प्रत्याशी रहे डॉ. आशीष पांडेय दीपू के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक और प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडेय ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके पर डॉ. करन त्रिपाठी, जनार्दन पांडेय बबलू पंडित, महर्षि राम द्विवेदी, आचार्य हनुमान प्रसाद पांडेय, भूपेंद्र नारायण पांडेय, अभिनव चतुर्वेदी, वीरेंद्र दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed