सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Family disputes and domestic violence cases came up for public hearing

Ayodhya News: जनसुनवाई में आए पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा के मामले

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 09 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Family disputes and domestic violence cases came up for public hearing
40- सर्किट हाउस में जनसुनवाई करतीं महिला आयोग की सदस्य- सूचना विभाग
विज्ञापन
अयोध्या। राज्य महिला आयोग सदस्य ऋतु शाही ने सर्किट हाउस के सभागार में महिला जनसुनवाई की। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई हुईं महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान सदस्य के सामने कुल 25 शिकायतें आईं। इनमें पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, भूमि विवाद, भरण-पोषण और अन्य सामाजिक समस्याओं से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना राज्य महिला आयोग की प्राथमिकता है और महिलाओं पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के बाद उन्होंने दर्शन नगर में वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र, महिला थाना से आशा शुक्ला, वन स्टाफ सेंटर से सुधा वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर संदीप कुमार शुक्ला सहित अन्य लोग स्थित है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed