सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief Minister's mass marriage: 93 couples tied the knot

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : दांपत्य सूत्र में बंधे 93 युगल

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 12 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's mass marriage: 93 couples tied the knot
नवविवाहितों को आशीर्वाद देते नगर विधायक, साथ में जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष।
विज्ञापन
पूरा बाजार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकासखंड पूरा बाजार परिसर में 93 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
Trending Videos


विधायक गुप्ता ने कहा कि कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान है और यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। समारोह में सरकार की ओर से वर-वधू को पैंट-शर्ट, साड़ी, गैस चूल्हा, बर्तन, बैग, पायल व बिछिया जैसे उपहार भेंट किए गए। हालांकि, इतने बड़े आयोजन के बावजूद परिसर में सुलभ शौचालय और बाथरूम की समुचित व्यवस्था नहीं थी। इससे नवविवाहित जोड़ों तथा उनके अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और वे शौचालय की तलाश में भटकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत एक लाख रुपये की सहायता
प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार इस योजना के तहत कुल एक लाख रुपये की सहायता प्रदान करती है। इसमें 25 हजार रुपये का सामान, 60 हजार रुपये नवविवाहित जोड़े के खाते में सीधे भेजे जाते हैं। शेष 15 हजार रुपये आयोजन व्यय के रूप में दिए जाते हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने भी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed