{"_id":"69b3e6f0444a1861f70c6214","slug":"video-ramanagara-ayathhaya-ma-fara-aana-val-ha-aitahasaka-kashhanae-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनगरी अयोध्या में फिर आने वाला है ऐतिहासिक क्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म नगरी अयोध्या में एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण आने वाला है। राम मंदिर परिसर में श्री राम यंत्र की स्थापना के लिए भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो चुका है। नौ दिनों तक चलने वाले इस वैदिक अनुष्ठान में देशभर के संत, वैदिक विद्वान और मंदिर निर्माण से जुड़े हजारों लोग शामिल होंगे। विशेष बात यह है कि इस पावन अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति की उपस्थिति में श्री राम यंत्र की स्थापना की जाएगी।
राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर परिसर एक बार फिर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज रहा है। मंदिर के तृतीय तल पर बने गर्भगृह में श्री राम यंत्र की स्थापना के लिए धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो चुकी है। इस पूरे अनुष्ठान के मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्रा हैं, जो राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी हैं।अनुष्ठान की शुरुआत सरयू जल से हुई। सरयू नदी की सहस्त्रधारा से पूजित जल को रामलला के परिसर तक लाया गया। इसके बाद लक्ष्मण किला से कलश यात्रा निकालकर मंदिर परिसर में कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा का नेतृत्व भी डॉ. अनिल मिश्रा ने किया। कलश स्थापना से पहले प्रायश्चित पूजन संपन्न हुआ और इसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया। आने वाले दिनों में यज्ञशाला में नौ कुंडीय हवन और विशेष पूजन का आयोजन होगा। वर्ष प्रतिपदा के दिन श्री राम यंत्र की स्थापना का मुख्य कार्यक्रम रखा गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के मुताबिक श्री राम यंत्र पिछले दो वर्षों से राम मंदिर परिसर में सुरक्षित रखा गया है और प्रतिदिन उसका पूजन किया जा रहा है। अब 19 मार्च को मंदिर की तीसरी मंजिल पर बने गर्भगृह में इसकी विधिवत स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर नौ दिनों तक चलने वाले अनुष्ठानों में 51 वैदिक विद्वान पूजन और हवन संपन्न कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।