फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   elder brother murdered his younger brother by slitting his throat with knife In Ayodhya

Ayodhya News: बड़े भाई ने चाकू से गला रेतकर छोटे की हत्या कर दी; केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 05:22 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 05:22 PM IST
सार

रामनगरी में मामूली विवाद में बड़े भाई ने चाकू से गला रेतकर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
elder brother murdered his younger brother by slitting his throat with knife In Ayodhya
घर पर जुटी महिलाओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में बुधवार की आधी रात करीब 1.00 बजे मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के खाले का पुरवा की है।
विज्ञापन


बताया गया कि मूलरूप से जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के टिकरी कला निवासी सुरेष सिंह करीब तीन साल पहले उत्तर प्रदेश पुलिस से उप निरीक्षक पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। बुधवार को वह पैतृक गांव गए थे। घर पर उनकी पत्नी और बेटे आदर्श प्रताप सिंह (25) और रणविजय सिंह उर्फ अभिषेक (28) मौजूद थे। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 1.00 बजे खाना खाते समय दोनों बेटे किसी बात पर विवाद करने लगे। इसी बीच अभिषेक ने सब्जी काटने वाले चाकू से आदर्श के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर व छटपटाने लगा तो अभिषेक ने स्वयं उसे श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सुरेश सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed