{"_id":"6a62040a5143ccb326071dee","slug":"video-ayathhaya-ma-mahata-vathaha-bllbha-sharanae-bl-rama-varathha-takata-mahal-bgaugdhana-ka-kara-raha-parayasa-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में महंत वैदेही बल्लभ शरण बोले- राम विरोधी ताकतें माहौल बिगाड़ने का कर रहीं प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में महंत वैदेही बल्लभ शरण बोले- राम विरोधी ताकतें माहौल बिगाड़ने का कर रहीं प्रयास
अयोध्या में मणिराम दास छावनी में आयोजित संत समाज की बैठक में राम मंदिर से जुड़े हालिया घटनाक्रम और चढ़ावा चोरी प्रकरण पर चर्चा हुई। बैठक के बाद संतों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई की है और जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया गया, वह जेल भेजा गया। ऐसे में पूरे संत समाज या ट्रस्ट पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने मामले की निष्पक्ष जांच कराई है और "दूध का दूध, पानी का पानी" किया है। उनका कहना था कि यदि जांच में किसी और की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
आरोप लगाया कि कुछ "राम विरोधी" और "सनातन विरोधी" तत्व इस प्रकरण को आधार बनाकर राम मंदिर, संत समाज और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना था कि जिन्होंने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, वही अब इस मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी कहा कि संत समाज भगवान श्रीराम, रामभक्तों और मंदिर निर्माण के कार्य के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। कहा कि किसी भी व्यक्ति के दोषी होने पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पूरे संत समाज को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। उन्होंने पूरे मामले में चंपत राय को निर्दोष बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।