{"_id":"6a525fbfc2b9bb8f6f020860","slug":"encroachment-on-village-access-path-for-eight-years-no-action-taken-ayodhya-news-c-97-1-ayo1027-153711-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आठ साल से चकमार्ग पर अतिक्रमण, नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आठ साल से चकमार्ग पर अतिक्रमण, नहीं हुई कार्रवाई
Sat, 11 Jul 2026 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा बाजार। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम करमा कोड़री के किसान अरुण कुमार पांडेय पिछले करीब आठ वर्षों से अपने खेत तक पहुंचने वाले चकमार्ग से अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल सहित विभिन्न अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
किसान अरुण पांडेय का आरोप है कि ग्राम सभा के गाटा संख्या 302, 316, 321 एवं 330 के चकमार्ग पर दबंगों ने अतिक्रमण कर खेती की है। इससे उनके और अन्य किसानों के खेतों तक आवागमन बाधित है। वर्ष 2019 से 2026 तक लगातार शिकायतें दर्ज कराई गईं। दस्तावेज के अनुसार, राजस्व टीम ने कई बार मौके पर पैमाइश की और अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। हाल ही में उप जिलाधिकारी सदर ने भी पत्र जारी कर चकमार्ग को राजस्व अभिलेखों में दर्ज बताया। उन्होंने बीडीओ को चकमार्ग की पटाई कराकर आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, किसान का कहना है कि जमीन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिला है।