{"_id":"6a84a0b9839a6141840f7027","slug":"female-students-sent-rakhis-to-soldier-brothers-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-156657-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: फौजी भाइयों के लिए छात्राओं ने भेजी राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: फौजी भाइयों के लिए छात्राओं ने भेजी राखियां
Tue, 18 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलसर। सरहद पर तैनात फौजी भाइयों की कलाई सूनी न रहे इसी उद्देश्य से डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल रौजागांव की छात्राओं ने लगातार 13वें वर्ष भी राखियां भेजी हैं। यह पहल रक्षाबंधन के अवसर पर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए की गई। छात्राओं ने संदेश दिया कि देश की रक्षा में तैनात जवान उनके लिए परिवार के सदस्य के समान हैं। छात्राएं मंगलवार को एसडीएम दफ्तर पहुंचीं और एसडीएम विनोद गुप्ता को भी राखी बांधते हुए जवानों के लिए राखी सौंपी। छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखियां भेजीं।
विज्ञापन