{"_id":"6993e1ae4c60a707bc00c1ae","slug":"gangster-shot-by-miscreants-in-ayodhya-condition-critical-referred-to-trauma-center-lucknow-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गैंगस्टर पर बदमाशों ने की फायरिंग, हालत नाजुक; ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गैंगस्टर पर बदमाशों ने की फायरिंग, हालत नाजुक; ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:04 AM IST
विज्ञापन
सार
अयोध्या में गैंगस्टर पर बदमाशों ने फायरिंग की। गोली लगने से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायल संजय सिंह व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अयोध्या में सोमवार की देर रात लगभग 10 बजे गैंगस्टर पर जानलेवा हमला किया गया। गोली कंधे में जा फंसी। हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
घटना इनायत नगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर बाजार की है। यहां गैंगस्टर संजय सिंह पर उसके ही गांव के दो बदमाशों ने फांयरिंग झोंक दी। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर लाया गया। कंधे में गोली फंसी होने के कारण वहां से ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि रंजिश में गांव के ही दो लोगों ने फायरिंग की है। मामले की जांच की जा रही है। संजय सिंह पर लगभग 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पिछले लगभग 6 साल से जेल से बाहर है। घटना के समय वह मिल्कीपुर बाजार निवासी उमाशंकर जायसवाल के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होकर आ रहा था।