सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Haryana Governor Arrives in Ayodhya, Praises PM Modi's Leadership

Ayodhya News: अयोध्या पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल, पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Mar 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Haryana Governor Arrives in Ayodhya, Praises PM Modi's Leadership
विज्ञापन
अयोध्या। हरियाणा के राज्यपाल आशिम कुमार घोष सोमवार को अयोध्या धाम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने प्रभु श्रीराम की महिमा और ‘राम राज्य’ की अवधारणा पर अपने विचार व्यक्त किए। राज्यपाल घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राम का जीवन समाज को सत्य, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। “राम राज्य” केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि सुशासन, न्याय और समरसता का आदर्श मॉडल है, जिसे अपनाकर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की।
Trending Videos

राज्यपाल घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लंबे कार्यकाल में देश को एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात के भुज और कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मात्र छह महीनों के भीतर पुनर्निर्माण कर क्षेत्र को फिर से खड़ा कर दिया गया, जो मजबूत नेतृत्व और संकल्प का प्रतीक है। राज्यपाल अयोध्या में ही रात्रि विश्राम करेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार, वह मंगलवार सुबह हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed