सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Keshav Maurya will hoist flag atop spire of Sheshavatar Temple In June in Ayodhya

Ayodhya News: जून में होगा शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, केशव मौर्य करेंगे; एक हजार मेहमान होंगे शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित शेषावतार मंदिर के शिखर पर जून में  ध्वजारोहण होगा। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ध्वजारोहण करेंगे। इसमें एक हजार मेहमान आमंत्रित होंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Keshav Maurya will hoist flag atop spire of Sheshavatar Temple In June in Ayodhya
जून में होगा शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर के उप मंदिरों में ध्वजारोहण के क्रम में शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण अगले माह यानी जून में प्रस्तावित है। जबकि, दुर्गा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण 29 मई को सुनिश्चित है। इसके बाद केवल शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराने की प्रक्रिया शेष रह जाएगी।



इस धार्मिक आयोजन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर मंदिर ट्रस्ट और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को भव्य स्वरुप देने की योजना बनाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में देशभर से संत-महात्माओं, धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े करीब एक हजार विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन


मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों के अनुसार शेषावतार मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन भी कर पा रहे हैं। मंदिर को भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण के शेषावतार स्वरुप को समर्पित किया गया है। मंदिर की वास्तुकला और शिखर निर्माण को विशेष रूप से आकर्षक बनाया गया है। 

शेषावतार मंदिर की ऊंचाई मुख्य मंदिर में विराजमान रामलला के आसन के बराबर है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र ने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह में शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किए जाने की तैयारी है। इसमें विभिन्न वर्गों के मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा। उनकी सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed