{"_id":"6a2fbdcc311828dd5c09e7c3","slug":"video-video-ikabl-asara-bl-rama-mathara-caugdhhava-mamal-ma-nashhapakashha-jaca-ka-maga-esaaaiita-para-jataya-bharasa-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इकबाल अंसारी बोले- राम मंदिर चढ़ावा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एसआईटी पर जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इकबाल अंसारी बोले- राम मंदिर चढ़ावा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एसआईटी पर जताया भरोसा
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर बाबरी मस्जिद के पूर्व पैरोकार इकबाल अंसारी ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर भरोसा जताते हुए कहा कि जांच पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
इकबाल अंसारी ने कहा कि राम मंदिर का चढ़ावा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। देशभर के लोगों ने मंदिर निर्माण और धार्मिक कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग दिया है, इसलिए श्रद्धालुओं द्वारा भगवान राम के नाम पर चढ़ाए गए धन की जवाबदेही तय होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कथित रूप से धन कहां गया, किस तरह गड़बड़ी हुई और इसमें कौन लोग शामिल हैं, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह उनकी भी मांग है कि मामले की सच्चाई सामने आए और दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। अंसारी ने कहा, भगवान का पैसा कहीं नहीं जाएगा, भगवान स्वयं अपने पैसे को ढूंढ लेंगे।” उन्होंने उम्मीद जताई कि एसआईटी जांच से पूरे मामले का खुलासा होगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।