{"_id":"6a3c1f3f82c7f134690332f5","slug":"let-the-investigation-be-completed-the-truth-will-speak-for-itself-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-152476-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जांच पूरी होने दीजिए, सच खुद बोल उठेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जांच पूरी होने दीजिए, सच खुद बोल उठेगा
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर की दानराशि प्रबंधन को लेकर चल रही एसआईटी जांच के बीच राम जन्मभूमि परिसर स्थित शेषावतार मंदिर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह ने एक अलग संदेश दिया। समारोह में शामिल संतों ने जांच प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जाना चाहिए।
मंगलवार को शेषावतार मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धर्मध्वज स्थापित किया गया। इस अवसर पर रामनगरी के अनेक प्रमुख संत-महंत मौजूद रहे। समारोह में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा तथा गोपाल राव सहित ट्रस्ट से जुड़े कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का संचालन करते दिखाई दिए। ध्वजारोहण समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में अनेक तरह की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन जांच एजेंसियां अपना कार्य कर रही हैं। ऐसे में बिना पूरी जांच के किसी व्यक्ति या संस्था को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। उनका कहना था कि सत्य को सामने आने में समय लग सकता है, लेकिन वह कभी छिप नहीं सकता। जांच पूरी होने दीजिए सच खुद बोल उठेगा।
श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि एसआईटी अपनी जांच कर रही है और शासन को रिपोर्ट भी सौंप दी गई है। अंतिम निष्कर्ष आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट होगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों और अटकलों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि धैर्य और विश्वास बनाए रखना चाहिए। महंत गिरीश दास ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और उससे जुड़े किसी भी विषय पर तथ्यों के आधार पर ही राय बनाई जानी चाहिए।