{"_id":"69b814044a5f01e0dc06d929","slug":"long-queues-cylinders-running-out-consumers-are-wandering-for-gas-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-145206-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: लंबी कतारें, खत्म सिलिंडर… गैस के लिए भटक रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: लंबी कतारें, खत्म सिलिंडर… गैस के लिए भटक रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
साकेत गैस एजेंसी पर गैस लेने के लिए लगी लंबी लाइन हंगामे के डर से लगाई गई पुलिस।
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में गैस की किल्लत लगातार गहराती जा रही है। सोमवार को शहर की कई गैस एजेंसियों पर सिलिंडर खत्म हो जाने से उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। एजेंसियों पर बुकिंग कराने पहुंचे लोगों के बाउचर पर 17 मार्च की तारीख लिखकर उन्हें अगले दिन आने को कहा जा रहा है। वहीं, कई उपभोक्ताओं के बाउचर पर 16 मार्च को गैस मिलने की तारीख दर्ज होने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया। सिलिंडर नहीं मिल पाने से एजेंसी कर्मचारियों व उपभोक्ताओं में विवाद की स्थिति भी बन रही है।
रविवार को गैस प्लांट बंद रहने के कारण जिले में गैस की गाड़ियां नहीं पहुंच सकीं। इसके चलते सोमवार सुबह से ही एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रही। एजेंसी संचालकों के अनुसार, जो सीमित सिलिंडर पहले से उपलब्ध थे, उन्हें पहले से बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को दे दिया गया, जिसके बाद स्टॉक समाप्त हो गया।
एजेंसी कर्मचारियों का कहना है कि नई खेप आने के बाद ही सिलिंडर का वितरण संभव होगा। गैस न मिलने से लोगों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कई परिवार लकड़ी या अन्य विकल्पों का सहारा लेने को मजबूर हैं। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।
गैस न मिलने पर उपभोक्ता और मैनेजर में झड़प
देवकाली बाईपास स्थित शशि गैस एजेंसी पर सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे रहे। कई घंटे इंतजार के बाद भी जब गैस नहीं मिली तो कुछ उपभोक्ताओं और एजेंसी प्रबंधन के बीच कहासुनी हो गई। एजेंसी के मैनेजर अनिल ने बताया कि रविवार को एजेंसी बंद रहने के कारण गैस की गाड़ी नहीं आ सकी थी। जो सिलिंडर पहले से उपलब्ध थे, उन्हें बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को दे दिया गया है। मंगलवार को गाड़ी आने के बाद ही आगे वितरण किया जा सकेगा।
वहीं, उपभोक्ताओं का कहना था कि यदि एजेंसी पर गैस उपलब्ध नहीं है तो इसकी सूचना पहले से नोटिस के जरिए दे दी जानी चाहिए थी। इससे लोगों को धूप में घंटों लाइन में खड़ा न होने पड़ता। कई दिनों से एजेंसी के बाहर लाइन लगाने के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है।
तारीख मिलने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर
जनौरा निवासी सलमान ने बताया कि एक मार्च को गैस सिलिंडर बुक कराया था। बाउचर मिलने के बाद उन्हें 16 मार्च को गैस लेने के लिए बुलाया गया था, लेकिन जब वे एजेंसी पहुंचे तो बताया गया कि गैस खत्म हो गई है और अब अगले दिन आने को कहा जा रहा है। जनौरा के ही अमरदीप गुप्ता ने बताया कि उनके बाउचर पर भी 16 मार्च की तारीख लिखी गई थी। सुबह से लाइन में लगने के बाद जब नंबर आया तो कर्मचारियों ने कहा कि सिलिंडर खत्म हो गया है।
10 मार्च तक की बुकिंग वालों को ही मिल रही गैस
जिले में कुल 52 गैस एजेंसियां संचालित हैं। सोमवार को कई एजेंसियों पर नोटिस लगाकर उपभोक्ताओं को बताया गया है कि 10 मार्च तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सिलिंडर दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि प्रतिदिन पर्याप्त आपूर्ति भेजी जा रही है, लेकिन मांग अधिक होने के कारण वितरण में दबाव बना हुआ है।
सिविल लाइंस स्थित जीडी गैस एजेंसी के मैनेजर रतन सिंह ने बताया कि सोमवार को करीब 300 सिलिंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए, जबकि लगभग 3500 सिलिंडर की बुकिंग अभी वेटिंग में है। वहीं, टेढ़ी बाजार स्थित साकेत गैस एजेंसी के मैनेजर विंध्याचल यादव ने बताया कि सामान्य दिनों में एजेंसी पर रोज करीब 400 सिलिंडर की खपत रहती है। अभी एक ही गाड़ी आ रही है, जिसमें करीब 342 सिलिंडर होते हैं। पहले दो गाड़ियां आती थीं। शनिवार को आई गाड़ी में बचे 285 सिलिंडर 10 मार्च से पहले बुकिंग कराने वालों को दे दिए गए। नई खेप न आने के कारण होम डिलीवरी भी बंद करनी पड़ी है।
सोमवार को 11 हजार से अधिक बुकिंग
जिला आपूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को गैस प्लांट बंद रहने के कारण गाड़ियां नहीं पहुंच सकीं। एजेंसियों के पास पहले से उपलब्ध 10,344 सिलिंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। सोमवार को जिले में 11,809 नई बुकिंग हुई है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था की निगरानी के लिए 15 गैस एजेंसियों का निरीक्षण भी कराया गया है और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos