सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mahamandaleshwar from Karnataka reached the burial place of King Dasharatha

Ayodhya News: कर्नाटक से पधारे महामंडलेश्वर पहुंचे राजा दशरथ समाधि स्थली

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Feb 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Mahamandaleshwar from Karnataka reached the burial place of King Dasharatha
फोटो-33- स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ने समाधि स्थल पर दर्शन-पूजन किया- संवाद
विज्ञापन
पूरा बाजार। राजा दशरथ समाधि स्थल पर रविवार को आध्यात्मिक वातावरण उस समय भक्तिमय हो उठा जब नित्यानंद नगर कर्नाटक के महामंडलेश्वर स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती सहयोगियों एवं शिष्यों के साथ समाधि स्थल पहुंचे। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
Trending Videos




स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। अपने संबोधन में कहा कि राजा दशरथ समाधि स्थल आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पावन स्थलों पर आकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित रहकर धर्म, संस्कार और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। युवाओं से विशेष अपील की कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाएं तथा समाज हित में कार्य करें। महंत संदीप दास ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे परिसर में भक्ति भाव का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए प्रसाद वितरण किया गया। आगंतुकों ने इसे आध्यात्मिक और प्रेरणादायी अवसर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed