सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIDEO:रामनगरी में शिव की अनोखी बारात देखने उमड़ा हुजूम, भूत व अघोरी की वेशभूषा में थिरके बराती

VIDEO:रामनगरी में शिव की अनोखी बारात देखने उमड़ा हुजूम, भूत व अघोरी की वेशभूषा में थिरके बराती

ishwar ashish ishwar ashish
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:36 PM IST
VIDEO:रामनगरी में शिव की अनोखी बारात देखने उमड़ा हुजूम, भूत व अघोरी की वेशभूषा में थिरके बराती
धर्मनगरी की गलियों ने रविवार की शाम एक बार फिर अद्भुत दृश्य देखा, जब प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर से भगवान शिव की अनोखी बरात निकली। ढोल-नगाड़ों की थाप, शंखध्वनि और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के बीच शिव बरात का अलौकिक स्वरूप देखते ही बन रहा था। शिव की अनोखी बरात देखने के लिए जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ा। शिव बरात की खासियत उसकी अनगढ़, अलमस्त और अलौकिक छटा होती है। इस बार भी वही दृश्य जीवंत हो उठा, कोई भूत-प्रेत की वेशभूषा में, कोई अघोरी तो कोई गणों की तरह सजे-धजे नाचता-गाता चल रहा था। चेहरे पर भस्म, जटाओं का मुकुट, हाथों में त्रिशूल और डमरू, हर बराती शिवमय नजर आ रहा था। नागेश्वरनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात, हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे के साथ निकाली गई। बरातियों में देवताओं व भूत-प्रेतों को देख लोग आकर्षित होते रहे। डमरू की डम-डम, बैंड-बाजे की धुन, घोड़ा और रथों पर सवार ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र, हनुमान आदि देवताओं की कुल 11 झांकी निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रही। राम जन्मभूमि पथ के सामने पहुंचने पर दूल्हा बने भगवान भोलेनाथ व अन्य देवताओं के स्वरूपों ने रामलला को प्रणाम किया। इस दौरान रामलला के दर्शनार्थी जय श्रीराम के साथ-साथ हर महादेव का जयघोष करने लगे। क्षीरेश्वरनाथ पर शिव बरात का भव्य अभिनंदन किया गया। जगह-जगह बरात पर भक्तों ने पुष्पवर्षा भी की। यहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए बरात वापस नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। जहां देर रात तक विवाह की रस्म होती रही। बरात में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, नंद कुमार मिश्र, रितेश दास, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, अश्विनी गुप्ता सहित अन्य शामिल रहे। झारखंडेश्वर मंदिर से भी निकली बरात वहीं शहर के प्राचीन झारखंडेश्वर महादेव मंदिर से भी परंपरागत शिव बरात निकाली गई। देवताओं की झांकियों से सजी झांकी का दर्शन कर भक्त निहाल होते हुए। जयह-जगह बरात पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह भंडारे भी सजाए गए थे। बरात का ककहरी बाजार स्थित शिव मंदिर पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बहादुरगढ़ में ब्रह्माकुमारी ने धूमधाम से मनाई 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती

VIDEO: महाशिवरात्रि पर काशी में 171 शिवलिंग का पूजन किया

15 Feb 2026

VIDEO: दूल्हा बने महादेव, महाशिवरात्रि पर लगा विशेष भोग

15 Feb 2026

शिवभक्ति के रंग में रंगा उन्नाव, DM और SP ने पूजन कर रवाना की बरात

15 Feb 2026

VIDEO: महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंची महाराष्ट्र की कीर्तन मंडली

15 Feb 2026
विज्ञापन

अयोध्या में सीताकुंड के दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में मेले का आयोजन

15 Feb 2026

Satna News: सतना में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, युवती की सूझबूझ से टली वारदात, CCTV कैमरा फुटेज खंगाल रही पुलिस

15 Feb 2026
विज्ञापन

अयोध्या में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय बोले- भाजपा के इशारे पर काटा जा रहा सपा मतदाताओं का वोट

15 Feb 2026

रायबरेली के बछरावां में शिवरात्रि पर भंवरेश्वर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

15 Feb 2026

भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के लिए रामनगरी में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

15 Feb 2026

Sirmour: शिव मंदिर पौढ़ीवाला में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगीं लंबी कतारें

15 Feb 2026

Una: मंदिर में गुम हुआ महिला का मोबाइल, होमगार्ड हवलदार जनक राज की ईमानदारी से मिला वापस

15 Feb 2026

Shimla: शिवरात्रि पर लोअर बाजार में कारोबारियों ने बांटी खीर

15 Feb 2026

Kotdwar: T20 विश्वकप में आज भारत-पाक का आमना-सामना, खेल के मैदान में भी मुंह की खाएगा पाकिस्तान

15 Feb 2026

Mahashivratri 2026: इस शिव मंदिर पर टूटा था ब्रह्या व विष्णु का अंहकार, 525 शिवलिंगों की अनोखी श्रृंखला

15 Feb 2026

अंबेडकरनगर में सील पड़ा नवजीवन हॉस्पिटल, पसरा सन्नाटा और मन में उठते सवाल

15 Feb 2026

जींद: शादीपुर गांव में शॅार्ट सर्किट से लगी मकान में आग

15 Feb 2026

Sirmour: आस्था के साथ बरसी रोजगार की कृपा, पकौड़ों के स्टॉल्स से छोटे कारोबारियों के चेहरे खिले

15 Feb 2026

आयुष्मान कार्ड के उमरी खुर्द में लगाया गया कैंप

15 Feb 2026

Sirmour: 108 और 102 कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में उतरी किसान सभा, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

15 Feb 2026

करनाल में कलश यात्रा का हुआ आयोजन

15 Feb 2026

अमेठी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 50 फीसदी मरीज जुकाम, बुखार व खांसी से पीड़ित

15 Feb 2026

VIDEO: मऊ में महादेव मंदिर और घाट का हुआ लोर्कापण, लेजर लाइट शो और महाआरती

15 Feb 2026

VIDEO: बंद मकान का ताला तोड़ आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी, इलाके में दहशत

15 Feb 2026

जींद: महाशिवरात्रि पर शहर के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Feb 2026

हिसार: यूजीसी कानून पूर्ण रूप से लागू करने की उठी मांग, ओबीसी ब्रिगेड ने की बैठक

15 Feb 2026

Sirmour: कालीस्थान मंदिर नाहन के मुख्य द्वार पर स्थापित किया विशालकाय घंटा

15 Feb 2026

Solan: पट्टामोड शिव मंदिर में भक्तों की भीड़

15 Feb 2026

Hamirpur: दियोटसिद्ध में धूमधाम से मनाया शिवरात्रि पर्व

Mandi: सियोगी में खुली त्रिशूल सैनिक कैंटीन, बाजार से सस्ते दामों पर मिलेगा सामान

15 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed