{"_id":"69a477c13208a19c1b0bbf93","slug":"mourning-processions-mark-khameneis-death-community-shows-solidarity-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1628804-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: खामनेई के निधन पर शोक जुलूस, समुदाय ने दिखाई एकजुटता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: खामनेई के निधन पर शोक जुलूस, समुदाय ने दिखाई एकजुटता
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
41-जुलूस में शामिल महिलाएं व लोग।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के निधन की खबर से आहत फैजाबाद के शिया समुदाय ने स्थानीय इमामबाड़ा में गुलूते-गम का आयोजन कर शोक जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया। समुदाय ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि यदि एक खामनेई को मार दिया गया है तो हर घर से खामनेई निकलेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत अफसोस सद अफसोस के नारों के साथ हुई। लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और एकजुटता का संदेश दिया। नादिश और नौशाद जैसे लोगों ने इसे मानवता की क्षति बताया। महिलाओं ने भावुक होकर कहा कि शिया कौम न कभी खत्म हुई थी और न ही कभी खत्म होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यतीम कर दिया गया है, लेकिन वे अकेले नहीं हैं। युवती खुशी ने अमेरिका और इस्राइल की नीतियों का जिक्र करते हुए समुदाय के कमजोर न होने का संदेश दिया। इस दौरान अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारे भी लगाए गए। आठ वर्षीय अलेला ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अंत में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।
Trending Videos