सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One person died after being hit by Vande Bharat train

Ayodhya News: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
One person died after being hit by Vande Bharat train
विज्ञापन
भेलसर।लखनऊ-अयोध्या रेल प्रखंड पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली रुदौली क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा वंदे भारत ट्रेन के गुजरने के दौरान हुआ। ट्रेन निकलने के कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद स्टेशन रुदौली के चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक के कपड़ों और हुलिये के आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान स्थापित करना प्राथमिकता है। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed