सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The investigation continued till late evening, work in the company stopped.

Ayodhya News: देर शाम तक होती रही जांच, कंपनी में काम ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The investigation continued till late evening, work in the company stopped.
विज्ञापन
पूरा बाजार। जनपद के पूरा बाजार क्षेत्र में बुधवार दोपहर में आयकर विभाग की टीम ने सीएस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय व प्रोजेक्ट साइट पर छापा मारकर जांच शुरू की थी। यह कार्रवाई दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी देर शाम तक जारी रही, जिससे कंपनी का कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
Trending Videos


बुधवार करीब 12 बजे कई वाहनों से पहुंची टीम ने परिसर को अपने कब्जे में लेकर सभी का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था। जांच के दौरान कर्मचारियों व अधिकारियों को अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए। सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों के मोबाइल फोन अस्थायी रूप से जब्त किए गए ताकि दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की निष्पक्ष जांच हो सके। बाहर मौजूद लोगों को सुरक्षा कारणों से परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कंपनी सड़क निर्माण, हाईवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में सक्रिय है। कार्रवाई के चलते प्रोजेक्ट साइट के बाहर माल लेकर पहुंचे ट्रकों की लगभग एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। कई वाहन चालकों को 30 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर अधिकारियों ने कार्यालय में रखे दस्तावेजों, कंप्यूटर डाटा और वित्तीय अभिलेखों की गहन जांच की। सूत्रों का कहना है कि टीम जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटी रही। देर शाम तक आयकर विभाग की टीम फैक्टरी साइट पर मौजूद रहकर जांच के काम में जुटी थी। आधिकारिक तौर पर आयकर विभाग के किसी भी अधिकारी ने इस कार्रवाई को लेकर न तो कोई बातचीत की न ही कोई बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed