{"_id":"69a127c853c0324169039c71","slug":"video-video-ayodhya-ragabhara-ekathasha-para-hanamanagaugdhha-sa-nakal-bhavaya-shabhayatara-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: रंगभरी एकादशी पर हनुमानगढ़ी से निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: रंगभरी एकादशी पर हनुमानगढ़ी से निकाली भव्य शोभायात्रा
रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को रामनगरी के साधु-संत अपने इष्ट देव भगवान राम व उनके परम भक्त हनुमंत लला के साथ होली के रंग में रंगे नजर आए।मंदिरों में साधु-संतों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर आराध्य संग होली खेली और रंगोत्सव की मुनादी की। इसी के साथ रामनगरी के मंदिरों में गीत-संगीत एवं राग-रंग का उत्सव शुरू हो गया है।
सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में सुबह नौ बजे विधिवत पूजन-अर्चन व श्रृंगार करने के बाद हनुमान जी महाराज को अबीर-गुलाल लगाया गया। महंत संजय दास के सानिध्य में हनुमान जी के निशान व छड़ी की पूजा-आरती की गई। नागा साधुओं ने हनुमंतलला को अबीर-गुलाल चढ़ाकर शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा सरयू तट पहुंची, जहां साधुओं ने पूजन-अर्चन व स्नान के बाद मंदिरों की ओर रुख किया। नागासाधु संतों ने मठ-मंदिरों में जाकर विराजमान विग्रह को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली का निमंत्रण दिया। पंचकोसी परिक्रमा के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।