फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir offering theft: New clues emerge during remand; cash, gold jewelry, and a car recovered from the ac

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रिमांड में मिले नए सुराग, आरोपियों के घरों से नकदी, सोने के गहने और कार बरामद

Thu, 09 Jul 2026 07:21 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 09 Jul 2026 07:21 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के घरों से नकदी, सोने के गहने और अनुकल्प मिश्रा की कार बरामद हुई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर संपत्तियों और लेनदेन की जांच तेज कर दी है। कौशलपुरी मकान और मिल्कीपुर रोड की जमीन भी जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन
Ram Mandir offering theft: New clues emerge during remand; cash, gold jewelry, and a car recovered from the ac
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस रिमांड के दौरान बुधवार को जांच ने नई दिशा पकड़ ली। दिनभर चली पूछताछ के बाद देर रात पुलिस तीनों आरोपियों को उनके ठिकानों पर लेकर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान नकदी, सोने के आभूषण और अन्य अहम सुराग हाथ लगे। आरोपी अनुकल्प मिश्रा की कार भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब सात बजे पुलिस अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को जिला जेल से 40 घंटे की कस्टडी रिमांड पर बाहर निकाला गया था। पुलिस टीम सभी आरोपियों को जेल से पुलिस लाइन लाई, जहां उनसे घंटों पूछताछ चली। इनपुट के आधार पर तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर तलाशी कराई गई।
विज्ञापन


सबसे पहले बुधवार की रात लगभग 10 बजे पुलिस टीम लवकुश मिश्रा को लेकर रवाना हुई। उसे रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरन फगौली स्थित उसके घर ले जाया गया। करीब पांच-छह पुलिस वाहनों का काफिला गांव पहुंचने से हलचल मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन








 

यहां से लगभग 35 हजार रुपये मिले

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को अपने घरों में जाने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने लवकुश के घर में काफी देर तक तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, यहां से सोने का लॉकेट मिला, जिस पर लवकुश का नाम अंकित था। यह लॉकेट उसने अपनी पत्नी को गिफ्ट किया था। इसके अलावा यहां से लगभग 35 हजार रुपये मिले।

इसके बाद टीम वापस पुलिस लाइन लौटी। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 05:30 बजे आरोपी अनुकल्प मिश्रा को उसके कौशलपुरी कॉलोनी स्थित मकान ले जाया गया। वहां पर तलाशी के दौरान सोने की चेन, लगभग 15 हजार रुपये नकद और एक कार बरामद हुई। यह कार अनुकल्प ने 16 मई, 2025 को अपने पिता रवींद्र मिश्रा के नाम से खरीदी थी।

इसी दौरान एक अन्य टीम करुणेश पांडेय को उसके नाका गांधी आश्रम के पास स्थित किराये के मकान पर ले गई, जहां से लगभग 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इसके बाद आरोपियों को वापस पुलिस लाइन परिसर लाया गया, जहां उनसे और उनके परिजनों से दिनभर पूछताछ हुई। एजेंसियां आरोपियों के नाम और परिजनों से जुड़ी संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही हैं। वहीं, रात करीब 10 बजे तीनों आरोपियों को दोबारा जिला जेल भेज दिया गया।



 

कौशलपुरी के मकान पर भी पुलिस की नजर

सूत्रों के अनुसार, अनुकल्प मिश्रा ने कौशलपुरी कॉलोनी का मकान करीब 30 लाख रुपये की रजिस्ट्री पर खरीदा था, जबकि उसने इसके एवज में लगभग 70 लाख रुपये दिए थे। इस मकान की बाजार मूल्य भी इससे कहीं अधिक बताई जा रही है। मकान के नवीनीकरण और गृह प्रवेश पर भी करीब पांच लाख रुपये खर्च होने का दावा किया गया है। अब पुलिस दस्तावेजों और भुगतान के स्रोत का सत्यापन कर रही है।

 

मिल्कीपुर रोड पर जमीन होने की चर्चा

पुलिस को पूछताछ में अनुकल्प मिश्रा के मिल्कीपुर रोड पर एक जमीन होने की जानकारी भी मिली है। राजस्व अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों के जरिये उसके स्वामित्व और खरीद में इस्तेमाल धन के स्रोत का सत्यापन कराया जा रहा है। परिजनों से मिली जानकारियों का भी मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed